फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आंवला में सुबह-सुबह सराफ की दुकान से तिजोरी लूट ले गए बदमाश

आंवला में सुबह-सुबह सराफ की दुकान से तिजोरी लूट ले गए बदमाश

Mon, 10 Dec 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आंवला में सुबह-सुबह सराफ की दुकान से तिजोरी लूट ले गए बदमाश
आंवला। रविवार सुबह पांच बजे कस्बे के पक्का कटरा में मुख्य सराफा बाजार से बदमाशों ने एक दुकान का शटर तोड़कर जेवरात और कैश से भरी तिजोरी निकाल ली। इसी दौरान शटर तोड़ने की आवाज सुनकर जागे दुकान के ऊपर बने मकान में रह रहे सराफ ने बदमाशों को तिजोरी को बुलेरो में लादते देखा तो शोर मचाने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी देकर तिजोरी लूट ले गए। सूचना पर एसपी देहात ने मौके पर पहुंचने के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। वारदात के बाद कस्बे के व्यापारी गुस्साए हुए हैं।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी प्रवीन खंडेलवाल का दुकान के ऊपर ही आवास है। उनका बेटा अर्पित खंडेलवाल सीए है जो कि बरेली में रहता है। वह भी छुट्टी होने के कारण घर पर आया हुआ था। रविवार सुबह करीब पांच बजे प्रवीन ने शटर तोड़ने की आवाजें सुनीं। छत से नीचे की ओर झांककर देखा तो कुछ अज्ञात बदमाश सब्बल से दुकान का शटर उठा रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो चोरों ने ऊपर की ओर तमंचे तान दिए, इससे वह घबराकर खामोश हो गए। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को बुलेरो में लादकर ले गए। उसमें नकदी, लाखों रुपये के जेवरात एवं कागजात आदि थे। प्रवीन की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सराफा व्यापारी प्रवीन की तहरीर पर लूट के इस मामले में आंवला पुलिस ने शटर तोड़कर तिजोरी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


व्यापारी आक्रोशित, एसपी देहात से शिकायत
नगर पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना ने एसपी देहात संसार सिंह को फोन पर घटना की सूचना दी तो पता लगा कि थाना पुलिस ने उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं बताया था। कुछ ही देर में एसपी देहात मौके पर पहुंच गए। उनके समक्ष व्यापारियों ने काफी विरोध एवं आक्रोश जताया। उन लोगों ने कहा कि सुबह पांच बजे घटना होना, पुलिस की निष्क्रियता साबित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई बुलेरो
ककराला के चार बदमाश पकड़े
घटना के बाद पुलिस को कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बुलेरो एवं कुछ संदिग्ध मिले हैं। इस फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने ककराला के चार संदिग्ध भी हिरासत में लिए हैं। पुलिस का शक है कि ककराला के गैंग ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।


घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। बदायूं का गैंग शामिल होने की जानकारी मिली है। कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - संसार सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed