{"_id":"599efb5b4f1c1bc5088b4702","slug":"101503591259-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर दबंगों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के घर दबंगों ने किया हमला
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर हमला बोल दिया। परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से घायल कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना बिथरीचैनपुर में एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व प्रधान मिश्रीलाल ने बताया कि पड़ोस के ही दीनदयाल आदि दबंग किस्म के लोग हैं। दो महीने पहले इन लोगों ने उनके खेत की मेड़ तोड़ दी थी। विरोध के बाद से रंजिश मानने लगे। गुरुवार को मिश्रीलाल की पत्नी दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं। तभी कूड़ा ऊपर आने की बात कहकर झगड़ा करने लगे। बाद में लाठी डंडे लेकर उनके घर हमला कर दिया और परिजनों को पीटा। शोर मचाने पर ग्रामीण आए तो हमलावर फरार हो गए। मिश्रीलाल ने दीनदयाल, रामकली, रामेश्वर और अहिवरन के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।