{"_id":"5810ec104f1c1bc877bc3ec5","slug":"1-20-lakh-looted-from-kasturba-inter-college-head-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा इंटर कॉलेज की हेड क्लर्क से 1.20 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्तूरबा इंटर कॉलेज की हेड क्लर्क से 1.20 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
1.20 lakh looted from Kasturba Inter college head clerk
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से ठीक पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर में लूट की बड़ी वारदात कर दी। बुधवार को दिनदहाड़े सिविल लाइंस में इन्कम टैक्स कार्यालय के सामने कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की हेड क्लर्क से 1.20 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। कोतवाली में मौजूद एसएसपी और एसपी सिटी समेत कई पुलिस अफसर मौके पर जा पहुंचे।
वारदात दोपहर 12.10 बजे हुई। राजेंद्र नगर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाली राजकुमारी कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में हेड क्लर्क हैं। बुधवार को 11.55 बजे उन्होंने सर्किट हाउस चौराहे के पास स्थित इलाहाबाद बैंक से अपने खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल कर बैग में रख लिए। वहां से रिक्शा में बैठकर गांधी उद्यान के पास स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी मां को देखने जा रही थीं। राजकुमारी के मुताबिक वह चौकी चौराहा होकर प्रभा सिनेमा के पास पहुंची होंगी तभी बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग लूट लिया। अचानक झपट्टा लगने से राजकुमारी रिक्शा से नीचे सड़क पर गिरकर जख्मी हो गईं। उनके शोर मचाने के बावजूद किसी ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश नहीं की, जिससे बदमाश गांधी उद्यान की तरफ होते हुए निकल गए। वहीं से राजकुमारी ने अपने बेटे और पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।
लूट का पता लगने पर एसएसपी जोगेंद्र सिंह, एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा, कोतवाल केके वर्मा, चौकी चौराहा इंचार्ज वीरेंद्र राणा मौके पर जा पहुंचे। राजकुमारी ने बताया कि लुटेरों की उम्र 35 से 40 साल के बीच होगी। एसएसपी ने मौके से वायरलेस पर शहर और जिले की नाकाबंदी कर बाइक सवारों के चेकिंग करने के निर्देश दिए। राजकुमारी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
नाकाबंदी तोड़कर भाग गए लुटेरे
लूट के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी ने खुद वायरलेस पर नाकाबंदी कर बाइक सवारों के चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। कहा था कि किसी भी हालत में लुटेरे निकलने नहीं चाहिए। इसके बाद शहर से लेकर देहात तक सघन चेकिंग हुई, लेकिन बदमाश पुलिस का घेरा तोड़कर भागने में कामयाब रहे।
बैंक से पीछे लग गए थे बदमाश
बुधवार को दोपहर 12 बजे तक इलाहाबाद बैंक में सबसे ज्यादा रकम राजकुमारी ने निकली थी। वहीं बैंक के सामने से रिक्शा किया। लगता है कि लुटेरे बैंक से ही राजकुमारी के पीछे लग गए होंगे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद रिक्शा चालक चुपचाप मौके से भाग गया। इससे रिक्शा चालक के लुटेरों से मिले होने की आशंका है।
पुलिस ने खंगाले सीटीटीवी
एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी और सीओ सिटी प्रथम ने बैंक से लेकर आईओसी पेट्रोल पंप तक प्रतिष्ठानों में रोड की ओर लगे सीसी टीवी खंगाले। बुधवार देर शाम तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के बताए हुलिया के आधार पर युवकों की तलाश जारी है।
- जोगेंद्र सिंह, एसएसपी