{"_id":"5edd39408ebc3e909943ba3e","slug":"crime-powayan-news-bly408493971","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव मगरेना निवासी सरोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मकानों में पीओपी करने का काम करता है। उसके मोबाइल पर दो दिन से कोई व्यक्ति पीओपी करने को कह रहा था। छह जून को फोन करने वाले ने उसे पुवायां के गांव इमलिया बुलाया। वह बाइक से गांव इमलिया के पास पहुंचा तो मंदिर के पास दो लोग खड़े मिले।
दोनों लोग उसकी बाइक पर बैठ कर उसे गांव नौलापुर की ओर ले गए और नौलापुर के सरकारी नलकूप के पास दोनों ने उनकी बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। छह जून को वह बाइक की तलाश करता रहा, जिस कारण कोतवाली नहीं आ सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
उधर, एक अन्य मामले में गांव नाहिल निवासी रामू ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश में गांव के अजय, संजू, गोलू ने उसे रविवार को घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बाइक और नकदी लूट का मामला संज्ञान में नहीं है। इस तरह की कोई तहरीर भी नहीं मिली है। मामले की जानकारी कराई जाएगी।
सुनील अहलावत, कोतवाली प्रभारी पुवायां