{"_id":"5d5aef9f8ebc3e89e953bc42","slug":"crime-palia-news-bly372940962","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई होटलों में एसडीएम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई होटलों में एसडीएम का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। शासन की सख्ती के बाद एसडीएम पूजा यादव ने पुलिस फोर्स लेकर होटलों में छापा मारा। होटल मालिकों में हड़कंप मच गया। जिन होटलों का पंजीकरण नहीं मिला, उनको एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
सराय एक्ट के तहत होटल, लॉज, मैरिज हॉल आदि को पंजीकरण कराने के लिए राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, अग्निशमन, पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होता है। एनओसी लेने के बाद ही सराय एक्ट में पंजीकरण होता है। शासन ने कहा है कि जिन होटल, लॉज, मैरिज हाल में सराय एक्ट का पंजीकरण नहीं है, उनको तत्काल सीज कर दिया जाए। इसी को लेकर सोमवार को एसडीएम पूजा यादव, सीओ प्रदीप कुमार यादव ने शहर के होटलों में छापा मारा। उनका पंजीकरण देखा गया। एक दो को छोड़कर अधिकांश के पास पंजीकरण नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने उनको अल्टीमेटम दिया है। इस बाबत एसडीएम पूजा यादव ने बताया कि शहर के बड़े और छोटे होटल, मैरिज हॉल, लॉज किसी ने भी सराय एक्ट में पंजीकरण नहीं कराया है। होटल मालिकों को कई बार टाइम भी दिया गया। अब उनको एक सप्ताह का समय दिया गया है। सप्ताह भर में होटल मालिक अपना जवाब देंगे अन्यथा इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।