फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crime news Shahjahanpur many arrested for firing during dispute for street canal

शाहजहांपुर: नाली के विवाद में मारपीट के बीच चली गोली, वीडियो वायरल

Wed, 20 May 2020 08:19 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 20 May 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Crime news Shahjahanpur many arrested for firing during dispute for street canal
विवाद के बीच गोली चलाता युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह नाली के विवाद में खूनखराबा होने से बच गया। नाली को लेकर शुरू हुए मामूली से विवाद में पहले मारपीट हो गई और उसके बाद एक युवक ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि गोली निशाने पर नहीं लगने के कारण कोई घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पुवायां के गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी विजयरमन के मुताबिक बुधवार सुबह वह घर के पास कूड़ा भरने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी करन सिंह यादव वहां पहुंच गया और उसपर नाली तोड़ने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा। इसी बीच करन सिंह के बेटे ने फोन करके गांव के प्रदीप पटेल और जयसिंह यादव को बुला लिया। फिर सभी ने फावड़े और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के बीच करन सिंह ने तमंचे से दो बार फायर भी किया, लेकिन दोनों बार गोली मिस हो गई। मारपीट में विजयरमन के अलावा अभिनव सिंह उर्फ मुकेश और अनुपम वर्मा को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच गांव वाले इकट्ठे हुए तो आरोपी भाग निकले। 

वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। सूचना पर यूपी 112 की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने विजयरमन की तहरीर पर मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले की धाराओं में  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 


कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्दी ही सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed