{"_id":"5d34c5218ebc3e6cd666d6a7","slug":"crime-nawabganj-news-bly36943159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में दारू पार्टी करने वाले कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में दारू पार्टी करने वाले कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। किसानों से अवैध वसूली कर बैंक के अंदर दारू पार्टी करने वाले बैंक कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच प्रबंध निदेशक केपी सिंह ने क्षेत्रीय प्रबंधक डीके सिंह को सौंपी है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच के लिए दो वरिष्ठ शाखा प्रबंधकों की कमेटी गठित की है। मंगलवार को यह टीम बैंक जाकर मामले की पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपेगी।
भदपुरा ब्लॉक के क्योलड़िया गांव में उत्तरप्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा में कर्मचारियों के दारू और मुर्गा पार्टी करते एक किसान ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। किसानों ने मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी की थी। केंद्रीय मंत्री ने बैंक के उच्च अधिकारियों को फोन कर मामले की जांच कराने को कहा था। प्रबंध निदेशक केपी सिंह के आदेश पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने बरेली के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजू जैन और पीलीभीत के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजय प्रताप सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
बैंक कार्य में व्यस्त होने के चलते जांच नहीं हो सकी है। मंगलवार को टीम बैंक पहुंचकर जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
- विजय प्रताप सिंह, सीनियर शाखा प्रबंधक, उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक पीलीभीत