{"_id":"5df51ef68ebc3e87db425b33","slug":"crime-in-pilibhit-bareilly-news-bly3880803109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक आठ साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता पिता ने बताया कि वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व वह पिथौरागढ़ में काम करने गया था। उस दौरान वह अपनी आठ साल की पुत्री को शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने फूफा के घर छोड़ गया था। पिता के अनुसार जब पिथौरागढ़ से वापस आया तो उसकी बेटी ने बताया कि उसके फुफेरे भाई गुड्डू जो कि बेटी का रिश्ते में चाचा लगता है, ने 12 दिसंबर को उसके प्राइवेट अंगों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। पिता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य जरूरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी