फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चीखते रह गए बच्चे, पिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 19 May 2015 01:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 19 May 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
 बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में एक स्क्रैप कारोबारी ने अपने किराये के घर में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चे चीखते रह गए। मौत पर कोहराम मचा तो पत्नी और रिश्तेदारों ने एक दूसरे पर आरोप लगाये। पत्नी पर शक की वजह से अनबन का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन

मूल रूप से बरकलीगंज के निवासी रमजानी कई साल से जोगी नवादा में किराये पर रहते थे। कबाड़ा खरीदने और बेचने का काम करने वाले रमजानी ने छह महीने पहले ही डॉ. अफजल के मकान को किराये पर लिया था। पत्नी तहसीन बेगम और पांचों बच्चे साथ रहते थे। सोमवार दोपहर करीब बारह बजे तहसीन बेगम दवा लेने गई थीं। इस बीच रमजानी ने मेन कमरे का गेट अंदर से बंद कर लिया। खिड़की भी बंद की तो बेटे सलमान को अटपटा लगा। उसने पिता से गेट खोलने को कहा पर उन्होंने न सुनी। छत से बेटी समरीन दौड़ती आई। शोर मचाया तो पड़ोसी भी आ गए। अनहोनी की आशंका में इन लोगों ने पुलिस चौकी पर फोन किया। वहां से चौकी प्रभारी गजेंद्र त्यागी सिपाहियों को लेकर आए। गेट न खुला तो पुलिस ने लोगों की मदद से लकड़ी के दरवाजे को धकेला। तब कुंडा टूटने से गेट खुल गया। अंदर पंखे से तहमद के सहारे रमजानी का शव लटका था। ऊंचाई तक पहुंचने के लिए तख्त के ऊपर कुर्सी और उसके ऊपर बड़ा स्पीकर रखा गया था। मौत से घर में कोहराम मच गया। तहसीन भी पछाड़ें खा रही थीं। तहसीन की बहनें आईं तो उनसे तकरार भी हुई। बहनों ने तहसीन को इसका जिम्मेदार बताया और चली गईं। तहसीन का कहना था कि बहनें उनके खिलाफ पति के कान भरती थीं। इससे पति उन पर शक करने लगे। पंद्रह दिन से वे उनसे नहीं बोल रहे थे। गुमसुम रहते थे, पर वे जान दे देंगे इसका अंदाजा न था। तहसीन बहनों पर अपना घर उजाड़ने का आरोप लगा रही थीं। फरीदपुर से आए रमजानी के मामा हसीन ने तहसीन को आड़े हाथों लेते हुए भांजे की मौत पर सवाल उठाये, कहा कि बच्चों से बात करके पुलिस को तहरीर देंगे। वहीं चौकी प्रभारी ने इसे घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला बताया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed