फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,hadsa

मच्छर भगाने को जलाई क्वाइल से लगी आग, दंपती की मौत

Sun, 17 Nov 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
crime,hadsa
आग लगने से मरे दंपति। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। सुभाषनगर के गांव वंशीनगला में रात मच्छर भगाने के लिए जलाई क्वाइल से आग लग गई। कमरे में धुआं भरने के बाद रिक्शा चालक और उसकी पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव जल भी गए। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों मृत अवस्था में मिले। मकान मालकिन और पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी दोनों ही शराब के आदी थे। शुक्रवार रात भी दोनों नशे की हालत में थे।
विज्ञापन

बंशीनगला में 45 वर्षी विजय सक्सेना उर्फ पप्पू अपनी पत्नी रजनी के साथ कड़ेराम के मकान में किराये पर रहते थे। शुक्रवार रात दोनों अपने कमरे में सोए थे। रात करीब दो बजे कमरे से धुआं उठा तो पड़ोस के कमरे में रहने वाली विद्या जाग गईं। उन्होंने शोर मचाया तो मकान मालिक और पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने दरवाजा खटखटाया पर वह अंदर से बंद था। अंदर से कोई आवाज न आने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर काफी धुआं भरा था। धुआं छंटा तो देखा कि दंपती के शव जली चारपाई के नीचे जमीन पर पड़े हैं। चारपाई समेत घर का काफी सामान जल गया था।
विज्ञापन

सूचना पर मढ़ीनाथ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शनिवार को पोस्टमार्टम में मौत की वजह दम घुटना आई। दोनों लगभग पूरी तरह जल गए थे। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि दंपती शराब पीते थे। वह नशे में रहे होंगे और किसी तरह प्लास्टिक निवाड़ की चारपाई ने नीचे लगी क्वाइल से आग पकड़ ली। इससे दोनों का दम घुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed