फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime for gift

...क्योंकि वेलंटाइन डे पर प्रेमिका को देना था मोबाइल

Thu, 05 Feb 2015 12:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 05 Feb 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र ने उसे समझाया था कि उसे मिलिट्री हॉस्पिटल से सिर्फ एक घंटे में छुट्टी मिल जाएगी और उसकी इस मदद से खराब कान की वजह से भर्ती नहीं हो पा रहे मोनू का भला हो जाएगा।
विज्ञापन

शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र से उसकी काफी समय पहले जयपुर के बाइस गोदाम इलाके में उसके दोस्त बबलू के साथ मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसकी वीरेंद्र से दोस्ती हो गई। उसके प्रेम संबंधों के बारे में भी वीरेंद्र को पता था। शैलेंद्र के मुताबिक फरवरी में उसके ताऊ की बेटी की शादी है। पांच फरवरी को वह शादी में शामिल होने के लिए धौलपुर जा रहा था। अचानक वीरेंद्र ने उसे फोन करके  बरेली घूमने के बहाने बुला लिया। यहां वह उसे लाल फाटक पर मिला और उसकी मुलाकात मोनू से कराई। प्रेमिका को मोबाइल फोन देने के लिए पैसों का इंतजाम करने की चिंता उसे पहले से थी। वीरेंद्र ने उसे पैसों का लालच दिया तो वह झांसे में आ गया। मेडिकल के लिए जाते वक्त वीरेंद्र ने उसकी जेब में पांच हजार रुपये डाल दिए। पुलिस के मुताबिक सेना भर्ती की दलाली में पहले भी वीरेंद्र गंगवार का नाम सामने आ चुका है। उसके बारे में छानबीन कराई जा रही है।    
विज्ञापन


भाई आया तो असली पता मिला
सेना के हाथ लगने के बाद भी शैलेंद्र परिहार अपना असली पता बताने के बजाय पुलिस को गुमराह करता रहा। सबसे पहले उसे खुद को शाहगंज आगरा का रहने वाला बताया। पुलिस ने जरा सख्ती की तो कहने लगा कि वह धौलपुर (राजस्थान) का कुमार पाल गौतम है। इसके बाद वह खुद को राकेश कुमार यादव बताने लगा। शैलेंद्र दो फरवरी को बरेली आया था। इसी बीच सूचना मिलने पर उसका बड़ा भाई थाने पहुंचा तो उसने उसका असली पता पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed