{"_id":"5d376e768ebc3e6ce04ca541","slug":"crime-faridpur-news-bly369726265","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से हरियाणा ब्रांड की 160 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से हरियाणा ब्रांड की 160 पेटियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। पुलिस ने फरीदपुर में एक ढाबे पर खड़े ट्रक से 160 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की है। जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने ट्रक के नंबर की जांच की तो वह फर्जी निकला। यह शराब ट्रक में मधुमक्खियों की पेटियों के नीचे छिपा कर रखी गई थी। मामले की रिपोर्ट फरीदपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज की है।
फरीदपुर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को हरियाणा की शराब से भरे ट्रक के कस्बे से होकर गुजरने की सूचना मिली तो चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान फौजी ढाबे के पास सड़क पर एक संदिग्ध ट्रक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ट्रक के पास पहुंची तो उसमें बैठे दो लोग कूदकर भाग निकले। उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन हाथ नहीं आए। ट्रक में चढ़कर देखा गया तो उसमें मधुमक्खियों की पेटियां रखी थी। जब उन्हें हटाकर देखा गया तो उनके नीचे हरियाणा ब्रांड की शराब की पेटियों रखी मिलीं। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रक में कुल 160 पेटियां बरामद हुई, जिसमें 6720 क्वॉटर और 480 हाफ थे। ट्रक की तलाशी में मिली आरसी से नंबर का मिलान किया गया तो उस पर दूसरा नंबर पड़ा मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसएसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने 160 पेटियां बरामद की है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। ट्रक के असली कागज मिल गए हैं और जल्द ही आरोपी तक पुलिस पहुंच जाएगी। - जगमोहन सिंह बुटोला, सीओ फरीदपुर।