फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लिफ्ट देकर लूटने वाले सखानू के निकले, मुठभेड़ में एक दबोचा

Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
लूट का आरोपी असलम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले लुटेरे सखानू के निकले। पुलिस ने उनमें से एक लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लुटेरे से लूट का सामान और एक तमंचा बरामद हुआ है। शुक्रवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

18 जुलाई को सुबह उसहैत के मनोज को लिफ्ट देकर लूटपाट की गई थी। गांव मौजमपुर निवासी मनोज उस दिन सुबह राजस्थान से लौट रहा था। वह सुबह पांच बजे भामाशाह चौराहे पर उतरा था। तभी एक युवक उसके पास घूमता हुआ पहुंचा। उसने पूछ लिया कि वह कहां जाएगा। युवक ने खुद को भी यात्री बताया। तभी एक बाइक सवार युवक पहुंचा और उसने कलान जाने की बात कही। मनोज और उसके एक रिश्तेदार को बाइक पर लिफ्ट दी गई। बाइक पर चार लोग हो गए थे। लुटेरे ने अपना बैग मनोज और मनोज का बैग स्वयं ले लिया। आवास विकास कॉलोनी के नजदीक बाइक सवार लुटेरों ने दोनों को उतार दिया और कार लाने का बहाना बनाकर उनका सामान लेकर भाग गए। इस संबंध में मनोज ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई। उसके बाद थाना पुलिस ने कुछ पुलिस कर्मियों को यात्री बनाकर भामाशाह चौराहे पर लगाया। इसके अलावा तमाम छानबीन के दौरान पता चला कि लूटपाट करने वाले लुटेरे सखानू के हैं। बृहस्पतिवार रात एसआई अशोक कुमार और उनकी टीम ने अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी असलम पुत्र लाल खां को अलापुर रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सखानू का नूर मोहम्मद उर्फ चालू पुत्र बांके भाग गया। पुलिस ने असलम से लूटा गया मोबाइल, बैग, कपड़े और एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

-
जिससे की लूट, उसके कपड़े पहने पकड़ा गया लुटेरा
उसहैत के मौजमपुर निवासी मनोज से लुटेरों ने बैग, मोबाइल और कुछ अन्य सामान लूटा था। उस बैग में मनोज के कपड़े भी थे। लुटेरा असलम, मनोज की ही शर्ट पहनकर आया था। फिर मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed