{"_id":"623b2242a31ace06eb7cc436","slug":"crime-bareilly-news-bly4790349105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान मजदूर ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान मजदूर ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान 42 वर्षीय मजदूर हेमराज ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें हेमराज गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारवाले उसे देसी इलाज कराने के लिए किसी गांव में ले गए हैं। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिवारवालों का कहना है कि वह जो कमाता है उसकी शराब पी लेता है। जब उसने आत्महत्या की कोशिश की तब भी वह नशे में था।
ग्राम खेड़ादास निवासी हेमराज मजदूरी करता है। इसी से उसके परिवार का गुजारा चल रहा है। उसके नाम एक बीघा जमीन भी नहीं है। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे हैं। वे भी बेलदारी करके अपना काम चला रहे हैं। परिवारवालों के मुताबिक हेमराज मंगलवार को क्षेत्र में मजदूरी करने गया था। उसे मजदूरी के तीन सौ रुपये मिले, जिनमें कुछ रुपयों की उसने शराब पी ली और गांव में परचून की दुकान से 10 दस रुपये का पेट्रोल खरीदकर लाया। घर पहुंचने के बाद उसने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर परिवार वाले दौड़ पड़े। मोहल्ले के कुछ लोग भी आ गए। उन्होंने हेमराज को आग की लपटों से घिरा देखकर पानी डाल दिया, जिससे आग तो बुझ गई लेकिन उनके शरीर की खाल उधड़ गई। ये देखकर परिवार वाले उसे क्षेत्र के किसी गांव में देसी इलाज कराने के लिए ले गए। परिवार वालों ने उसे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया है।
इधर, बुधवार शाम हेमराज का एक वीडियो सामने आया। उसमें हेमराज ने कहा है कि वह अपने शरीर से परेशान था। उससे मजदूरी का काम नहीं होता था। वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। परेशान होने पर उसने शराब पी थी और जान देने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने भी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
-
परचून की दुकान पर खुलेआम बिक रहा है पेट्रोल
मजदूर हेमराज ने मंगलवार शाम अपने गांव की परचून की दुकान से दस रुपये का पेट्रोल खरीदा। ग्रामीणों के मुताबिक इस दुकान पर लंबे समय से खुलेआम पेट्रोल बिक रहा है। ग्रामीण जरूरत के अनुसार यहां से एक-दो लीटर पेट्रोल खरीदते हैं
-
पत्नी बोली- शराब में खर्च करते हैं अपनी कमाई
हेमराज की पत्नी गंगा देवी ने बताया कि वह अपनी कमाई खुद खर्च कर लेते हैं। वह परिवार को एक रुपये भी नहीं देते। वह खुद अपना परिवार चला रही है। उनके बेटे भी मजदूरी कर रहे हैं। उनका पांच लोगों का परिवार है लेकिन राशन दो लोगों का ही मिलता है। इससे ठीक से परिवार का गुजारा नहीं होता।
-
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के खेड़ादास में हुई घटना के बारे में हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है और न ही थाना स्तर पर तहरीर आई है। अगर ऐसा है तो उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी कराते हैं।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात