फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गला घोंटकर की गई थी युवती की हत्या, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Mar 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में 18 वर्षीय निशा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवती की हत्या किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सैदपुर कस्बे में 18 वर्षीय निशा का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला था। उसके गले और शरीर पर चोटों के निशान थे। शुरुआत में परिवार वाले उसके शव को दफन करने की तैयारी में थे। इसके लिए उन्होंने कब्रिस्तान में कब्र भी खोद ली थी लेकिन दोपहर के समय सूचना पर आए रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीओ बिसौली शक्ति सिंह भी पहुंचे। परिवार वालों का आरोप था कि कस्बे का अजीम उनके घर में घुसा और निशा की हत्या करके भाग गया लेकिन पुलिस को इसकी सूचना तुरंत नहीं दी गई। इससे पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर युवती के शव का दो डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या होना बताई गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि युवती के साथ पहले मारपीट हुई बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या किसने की? और क्यों की? पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घटनाक्रम में कई झोल
सैदपुर कस्बे में हुई युवती की हत्या के मामले में अब तक जो घटनाक्रम सामने आया है। उसमें कई झोल नजर आ रहे हैं। युवती का शव घर के कमरे में बिस्तर पर मिला था। ऐसे में कमरे में घुसकर हत्या करना और परिवार वालों को पता न चलना भी एक सवाल है। दूसरी बात यह कि सुबह उसके शव को दफन करने की तैयारी, पुलिस को सूचना न देना भी बड़ा सवाल है। ऐसे कई बिंदु हैं, जिनसे पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। वहीं ऑनरकिलिंग का शक भी जताया जा रहा है।

-
सैदपुर कस्बे में एक युवती का शव उसके ही कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला था। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या होना बताया गया है। इसमें परिवार वालों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed