{"_id":"6214ff24b86ce022d91cfc6d","slug":"crime-bareilly-news-bly4762547198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मनिकापुर कौरि में विवाहिता की मौत के बाद एकत्र भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर कौर में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी लल्लूराम के मुताबिक उन्होंने बेटी धनवती की शादी करीब 16 साल पहले मनिकापुर कौर के जगदीश के साथ की थी। धनवती के तीन बेटे हैं। आरोप है कि धनवती का देवर आए उसके साथ मारपीट करता था। उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस पर धनवती ने कई बार अपने पति से शिकायत की लेकिन उसने अनसुना कर दिया। धनवती ने यह बात मां को बताई। मंगलवार को दोपहर के बाद धनवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि जब वह मनिकापुर कौर पहुंचे तब तक देवर और पति घर छोड़कर भाग चुके थे। आरोप लगाया कि उन्होंने ही धनवती की हत्या की और शव को फंदे से लटका दिया। मायके वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। इसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है।
-----------------------
युवक ने की आत्महत्या, अंतिम संस्कार
सिलहरी (बदायूं)। शहर से सटे गांव आरिफपुर नवादा में मंगलवार को एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। चुपचाप युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि 30 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। संवाद