फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

टंकी पर चढ़े नौ मीटर रीडर, दो घंटे कया हंगामा

Sun, 11 Apr 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। वेतन भुगतान समेत कई मांगों को लेकर पिछले नौ दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे पावर कॉरपोरेशन के संविदा मीटर रीडरों का शनिवार को धैर्य जवाब दे गया। शनिवार दोपहर नौ मीटर रीडर टाउनहाल में नगर निगम दफ्तर के सामने शहीद द्वार मैदान स्थित पानी की टंकी पर चढ़े गए और जमकर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट के मांगें पूरी कराने के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद नीचे उतरे।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन ने मीटर रीडिंग के लिए विशाखापट्टनम की एक कंपनी से अनुबंध करके संविदा पर कर्मचारी तैनात किए हैं। जिले में 450 संविदा मीटर रीडर हैं, जो विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर तैनात हैं। मीटर रीडरों के मुताबिक उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला है। विभाग से जुड़ी अन्य कई समस्याएं हैं, जिनके संबंध में कोई सुनने वाला नहीं है। बकाया वेतन के भुगतान समेत कई मांगों को लेकर संविदा मीटर रीडर एक अप्रैल से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच, अधीक्षण अभियंता ने दो माह (जनवरी, फरवरी) का मानदेय स्वीकृत किया था, लेकिन मीटर रीडरों के बैंक खातों में धनराशि नहीं पहुंची। दो दिन पहले यूनियन के पदाधिकारी सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार से मिले थे। उन्होंने नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधि विकास श्रीवास्तव को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। सहायक श्रमायुक्त ने 14 अप्रैल को द्विपक्षीय वार्ता की तिथि निर्धारित की थी। मगर इससे पहले सुपरवाइजर शिवम मिश्रा की संविदा समाप्त कर दी गई। बाकी मीटर रीडरों पर त्यागपत्र देने का दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में यूनियन के महामंत्री आशीष कुमार संविदा मीटर रीडरों को लेकर शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शहीद द्वार मैदान पहुंचे। उस वक्त नगर निगम कर्मी परशुराम अहाते मेें लगे नलकूप की मशीनरी में ग्रीसिंग कर रहा था। आरोप है कि निगम कर्मी से मीटर रीडरों ने चाबी छीन ली और गेट का ताला खोलकर टंकी पर चढ़ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा कुछ मीटर रीडरों के साथ टंकी के नीचे दरी डालकर धरने पर बैठ गए।
इसके बाद टंकी के ऊपर और नीचे दोनों तरफ नारेबाजी होने लगी। इसका पता लगने पर सदर बाजार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मौके पर जा पहुंचे। अफसरों को देखकर मीटर रीडरों ने नारेबाजी तेज कर दी। इस बीच वहां राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक नेता) पवन कुमार सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेद्र दीक्षित, जगदीश कुशवाहा आदि कांग्रेसी नेता पहुंच गए। इससे मीटर रीडरों के हौसले और बढ़ गए। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर मीटर रीडरों ने मांगें पूरी होने तक टंकी से नीचे उतरने को मना कर दिया। काफी देर समझाने के बावजूद मीटर रीडर नहीं माने तो सिटी मजिस्ट्रेट ने एक्सईएन (सिटी) को बुला लिया। एक्सईएन ने मामले से बरेली स्थित नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधि को अवगत कराया। उन्होंने जल्द आकर वार्ता करने का भरोसा दिया। समस्याएं दूर करने के आश्वासन पर मीटर रीडर टंकी से नीचे उतर गए।

मीटर रीडरों की समस्याएं मेरे स्तर से हस्तक्षेप योग्य नहीं हैं। अधीक्षण अभियंता के संज्ञान में मीटर रीडरों की मांगें पहले से हैं। दो माह के लंबित वेतन का मीटर रीडरों को भुगतान कराया जा चुका है। अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधि अधिकारी से बात करके उन्हें यहां बुलाया गया है। उनकी और मीटर रीडरों की सीधी बात कराकर सभी बिंदुओं के समाधान का प्रयास कराया जा रहा है।
-प्रशांत गुप्ता, एक्सईएन (सिटी), पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed