{"_id":"5faae1388ebc3edc0f59e305","slug":"crime-bareilly-news-bly4265356158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथरी थाने के पास सराफ की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिथरी थाने के पास सराफ की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर (बरेली)। कस्बे में थाने के पास स्थित सराफ की दुकान में सोमवार रात नकब लगाकर चोर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सराफ को सुबह घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने दुकान का मुआयना किया। डॉग स्क्वॉड के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
संतनगर निवासी रवि वर्मा की बिथरी बाजार में तिरुपति ज्वेलर्स के नाम से सराफा दुकान है। थाने से दुकान करीब दो सौ मीटर दूर है। दुकान के बराबर में छत पर जाने के लिए जीना है। सोमवार रात चोरों ने जीने का ताला तोड़कर दुकान की दीवार में नकब लगा लिया। रवि के मुताबिक चोर दुकान से 50 ग्राम सोने और 10 किलोग्राम चांदी के आभूषण के अलावा 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह रवि ने दुकान खोली तो तिजोरी का लॉक टूटा मिला और उसमें रखे जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि रवि की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
एक माह पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं
बिथरी के नरियावल में एक माह पहले भी चोरों ने इसी तरह नितिन ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर लाखों का माल साफ कर दिया था। पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है और अब चोरों ने थाने से 200 मीटर की दूरी पर स्थित सराफ की दुकान में चोरी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने सराफों के साथ की बैठक
बरेली सर्दियों में चोरी की इस तरह की वारदात रोकने के लिए एसएसपी के निर्देश पर थानेदारों ने अपने इलाके की बैंक शाखाओं के प्रबंधकों और सराफा कारोबारियों की बैठक बुलाई। कई थानों में मंगलवार को यह बैठक की गई। इसमें सराफा कारोबारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और स्टाफ में अच्छी छवि के लोगों को ही जांच-परख कर रखने के लिए कहा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।