फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

टब में गिरे पंखे से आया करंट, महिला की मौत, बचाने दौड़े देवर की भी गई जान

Thu, 25 Jun 2020 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
crime
अलापुर (बदायूं)। नगर के वार्ड नंबर दो में गुरुवार को करंट लगने से देवर और भाभी की मौत हो गई। दरअसल, महिला सुबह टब में पानी भरकर कपड़े धो रही थी। उसके सामने रखा पंखा अचानक टब में गिर गया। इससे महिला को करंट लग गया और वह बेहोश हो गई। देवर ने यह समझकर कि उसकी तबियत खराब है, उसे उठाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। वार्ड नंबर दो निवासी सरोज देवी (60) पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर के घर में सभी लोग अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान सरोज देवी ने एक टब में पानी भर लिया और अपने सामने फर्राटा पंखा रखकर कपड़े धोने लगीं। परिजनों के मुताबिक इसी बीच पंखा उनके टब में जा गिरा। इससे करंट टब में उतर आया और सरोज देवी करंट लगने से वहीं अचेत होकर गिर गईं। उधर, कमरे में लेटे देवर राजाराम (55) पुत्र स्वर्गीय ब्रजपाल ने जब ये देखा तो वह चिल्लाते हुए उन्हें उठाने के लिए दौड़े। उन्होंने भाभी को अपने दोनों हाथों से उठाने का प्रयास किया। तभी वह भी करंट की चपेट में आ गए। वह भी वहीं गिर पड़े। उनके गिरने की आवाज सुनकर अंदर सो रहा महिला का बेटा सुनील उठ गया। उसने देखा कि चाचा और मां गिरे पड़े हैं तो उसने भी उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन करंट लगने से वह दूर जा गिरा।
विज्ञापन

तब उसे पता चला कि वहां करंट उतरा हुआ है। इसके बाद उसने भागकर एमसीबी गिरा दी। इस हादसे के बाद शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के दर्जनों लोग आ गए। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने देवर व भाभी दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतकों के परिजन शोक में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed