{"_id":"5e0e462f8ebc3e87c11d78b6","slug":"crime-bareilly-news-bly390464884","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की बेटी को प्रेमी सिपाही ने दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर की बेटी को प्रेमी सिपाही ने दिया धोखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में रखकर संबंध बनाने का आरोप, दो बच्चों का पिता है सिपाही
बरेली। पीलीभीत निवासी इंस्पेक्टर की बेटी ने बरेली में तैनात एक अफसर के ड्राइवर (कांस्टेबल) पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बताया कि मुंशीनगर के एक होटल में रखकर उससे सिपाही ने संबंध बनाए। ऑनलाइन शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
युवती ने कई अफसरों से शिकायत की है कि वह लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही है। किसी तरह मोबाइल पर बात करते हुए बरेली के सिपाही के संपर्क में आ गई, जो एक अफसर की गाड़ी चलाता है। सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसे बरेली बुलाया और मुंशीनगर के होटल में कई बार दुष्कर्म किया। बाद में पता लगा कि वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। युवती ने बताया कि जिस तरह सिपाही ने उसकी जिंदगी बर्बाद की है, वह किसी और की न करे, इसलिए वह उस पर कार्रवाई चाहती है। युवती जिस सिपाही पर आरोप लगा रही है, वह कुछ दिन से छुट्टी पर चल रहा है। मामले में अभी अफसर जांच करा रहे हैं। ब्यूरो