{"_id":"5e0e457b8ebc3e87d4689179","slug":"crime-bareilly-news-bly3903741197","type":"story","status":"publish","title_hn":".. तो बरेली कॉलेज के गेट पर भी बिकने लगी स्मैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.. तो बरेली कॉलेज के गेट पर भी बिकने लगी स्मैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र की शिकायत- विरोध करने पर स्मैक बेचने वालों ने सिर फोड़ दिया
पीआरवी ने घायल छात्र की पट्टी कराकर रफा-दफा कर दिया मामला
बरेली। अब तक स्मैक तस्करी की वजह से जिले के कस्बे फतेहगंज पश्चिमी की विदेशों तक बदनामी होने पर सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन अब नई खबर यह है कि शहर में बरेली कॉलेज के गेट पर भी स्मैक की पुड़िया बेची जा रही है। कॉलेज के ही कुछ छात्रों के मुताबिक उन्होंने विरोध किया तो स्मैक तस्करों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक छात्र का सिर तक फूट गया जिसके बाद हमलावर भाग निकले। सूचना देने पर पहुंची पीआरवी ने कोई कार्रवाई करने के बजाय छात्र की जिला अस्पताल में पट्टी कराकर मामला रफा-दफा करा दिया। बारादरी पुलिस का कहना है कि उसे इस घटना की सूचना तक नहीं है।
नशे के सौदागार छात्रों को अपने जाल में फंसाने लगे हैं। कैंट के सदर बाजार निवासी अभिषेक ने बताया कि वह अपने दोस्त चौधरी रंजीत सिंह व एक अन्य साथी के साथ बरेली कॉलेज के बाहर खड़े थे। वहां खड़े दो अन्य युवक कुछ लोगों कोे स्मैक बेच रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। मारपीट में अभिषेक का सिर फट गया। अभिषेक ने यूपी 112 पुलिस को जानकारी दी तो आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंची पीआरवी घायल अभिषेक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची और पट्टी कराकर छोड़ दिया। न तो इस मामले में पीआरवी ने कोई कार्रवाई की और न ही बारादरी पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी ने बताया कि मारपीट का इस तरह का कोई मामला थाने नहीं आया है। किसी पीड़ित या पीआरवी ने भी इस तरह की जानकारी नहीं दी है। शिकायत मिलते ही जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।
विश्वविद्यालय के आसपास भी सक्रिय है गैंग
रंजीत का कहना है कि आरोपियों को पहले भी स्मैक बेचते देखा गया है। यह लोग शिक्षण संस्थानों के बाहर छात्रों को स्मैक बेचते हैं। वह आरोपियों को चेहरे से पहले से भी पहचानते थे, क्योंकि विश्वविद्यालय के आसपास भी वे अक्सर नजर आते थे।