{"_id":"5e0e45818ebc3e880c79d8b7","slug":"crime-bareilly-news-bly3903583198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियर सर्विस के कर्मचारी को आंवला में बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियर सर्विस के कर्मचारी को आंवला में बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में यूपी-112 की मदद से घर पहुंचा, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
आंवला/बरेली। शहर निवासी एक कोरियर सर्विस के कर्मचारी को बुधवार रात आंवला के पास लूट लिया गया। बदमाशों ने उससे 18 हजार रुपये और कपड़े लूट लिए और फिर हाथ-पैर बांधकर उसे खेत में डाल गए। पीड़ित ने आंवला कोतवाली और एसएसपी दफ्तर में तहरीर दी। मौके पर जाकर पुलिस ने जांच की, लेकिन घटना को संदिग्ध बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शहर के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी वीरेंद्र देव सक्सेना आंवला में एक कोरियर सर्विस कंपनी का काम करते हैं। इसके लिए उन्होंने डीटीडीसी कोरियर सेंटर खोल रखा है। वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह सेंटर बंद करके बाइक से बरेली जाने के लिए निकले थे। भमोरा रोड पर होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल से पहले कुछ बदमाशों ने लाठी मारकर उनकी बाइक गिरा दी, फिर बदमाश उन्हें पकड़कर खेत में ले गए और 18 हजार की नकदी, कपड़े और जूते लूटने के बाद हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। बदमाशों के जाने के बाद वह किसी तरह बंधन खोलकर सड़क पर आ गए। इसी बीच यूपी-112 पुलिस की गाड़ी उधर से गुजरी तो उसकी मदद से वह घर पहुंचे। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध है। खेत में बांधकर डालने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
रेलवे कॉलोनी में लूट, नामजद तहरीर दी
बरेली। शहर में चौपुला रेलवे कॉलोनी निवासी अरुण ने एसएसपी दफ्तर में पत्र देकर 31 दिसंबर की रात दो लोगों पर लूट और जातिसूचक अपशब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। अरुण के मुताबिक 31 दिसंबर की रात वह अपने माता-पिता से मिलकर अपने घर की ओर जा रहा था। मोड़ पर दो लोगों ने तमंचा लगाकर रोक लिया। उनसे सोने की चेन, अंगूठी लूट ली। विरोध पर सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और जातिसूचक गालियां दीं। इससे सिर में खून बहने लगा। उसने 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए। इनमें से एक को उन्होंने पहचान लिया।