{"_id":"5e050bb98ebc3e87d4688b96","slug":"crime-bareilly-news-bly3895229176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य डाकघर के अफसरों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य डाकघर के अफसरों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ सालों से एनएससी के डेढ़ करोड़ रुपये डाकघर में भेजने के बाद भी नहीं दे रहे प्रमाण पत्र
बरेली। डेढ़ सालों से डाकघर में जमा सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को एनएससी (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) न देने पर अब मुख्य डाकघर के अफसरों के खिलाफ जिला पंचायत राज विभाग ने मोर्चा खोल दिया है। सफाई कर्मचारियों की मांग पर बुधवार को डीपीआरओ ने डाकघर के अफसरों को पत्र जारी कर जवाब मांगने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।
उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप का आरोप है कि मुख्य डाकघर में 626 सफाई कर्मचारियों का प्रति कर्मचारी के हिसाब से 24900 रुपये एनएससी के लिए जमा हुए हैं। डेढ़ साल पहले जमा की गई करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि के बावजूद अब तक मुख्य डाकघर की ओर से प्रमाण पत्र नहीं दिए गए हैं। जबकि कई बार सफाई कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर के अफसरों से संपर्क किया। मामले पर डीपीआरओ धर्मेेंद्र कुमार ने सहायक पटल बाबू दीपक सक्सेना को डाकघर के अफसरों को पत्र जारी कर जवाब मांगने के निर्देश दिए। संतोषजनक पहल न होने पर एफआईआर दर्ज कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान संघ के जिला महामंत्री राजेश कुमार वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष रामेश्वर दयाल साहू, प्रांतीय संगठन मंत्री छोटेलाल वाल्मीकि व अन्य मौजूद रहे।