फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

50 लाख की लूट का मामला-  सरिया फैक्टरी के बाहर कैंटीन चलाने वाला भी निकला बदमाशों का साथी

Tue, 17 Dec 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। किच्छा की सरिया फैक्टरी के मुनीम से भोजीपुरा में 50 लाख रुपये की लूट का खुलासा जल्द ही हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कई बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन लूटी गई रकम की पूरी बरामदगी न होने की वजह से खुलासे को फिलहाल टाल दिया गया है। इस बीच यह भी पता लगा है कि सरिया फैक्टरी के बार कैंटीन चलाने वाला एक शख्स भी मुनीम के ड्राइवर के साथ बदमाशों के संपर्क में था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नैनीताल हाईवे पर किच्छा की शीतला इंडस्ट्री सरिया फैक्टरी के मुनीम अनिक अग्रवाल की गाड़ी रास्ते में रोककर बदमाशों ने बैग में रखा 50 लाख रुपये का कैश लूट लिया था। व्यापारियों से कलेक्शन करने निकले अनिक बिलसंडा पीलीभीत निवासी अपने ड्राइवर रूपलाल उर्फ मगन के साथ बोलेरो से शाहजहांपुर से बरेली होते हुए किच्छा जा रहे थे। ड्राइवर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस वारदात के बाद लगातार धरपकड़ में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक पुुलिस और क्राइम ब्रांच ने कई बदमाशों और उनके मददगारों को हिरासत में लिया है। घटना में दस लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें सरिया फैक्टरी के बाहर कैंटीन चलाने वाला एक शख्स भी शामिल है। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पाताराम के एक सहयोगी समेत दो बदमाश बरेली के कैंट इलाके के भी बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं लोगों ने बरेली के अलग-अलग इलाकों के बदमाशों को साथ लेकर लूट की। पुलिस कुछ और बदमाशों को गिरफ्तार करने की फिराक में है। इससे पहले सोमवार को चर्चा फैली कि पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वारदात का खुलासा करने वाली है, लेकिन ऐन मौके पर इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


बदमाश कम बता रहे लूट की रकम
पुलिस सूत्र दावा कर रहे हैं कि गिरफ्तार बदमाशों ने लूटी गई रकम 50 लाख के बजाय 25 से 30 लाख की होने की बात कही है। फिर भी पुलिस अभी 50 लाख लूट की बात को सही मानकर ही बरामदगी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीम बेदाग, परिवार ने भी दी क्लीनचिट
सरिया फैक्टरी का मुनीम अनिक अब तक की जांच में बेदाग मिला है। फैक्टरी मालिक का परिवार भी उसे बेकसूर मान रहा है। बताते हैं कि अनिक फैक्टरी मालिक के दोस्त का भाई है और परिवार के सदस्य की तरह है। बरसों से वह करोड़ों रुपये का कैश लाता और ले जाता रहा है। एसएसपी ने बताया कि अनिक के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उससे बदमाशों की पहचान में मदद जरूर ली जा रही है।

पुलिस का दावा, लौटकर बरेली आए थे बदमाश
घटना के दौरान बदमाश बहेड़ी होते हुए उत्तराखंड जाना बताया गया था। पुलिस की टीमें भी उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाके में दबिश दे रही थीं। अब अफसर कह रहे हैं कि किसी संपर्क मार्ग से टोल प्लाजा बचाकर बदमाश रात में ही बरेली लौट आए थे।


- भोजीपुरा में हुई लूट के मामले में काफी हद तक सफलता मिल गई है। पुलिस की कई टीमें अब भी लगी हुई हैं, जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।- शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed