फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महिला उत्पीड़न- सीएम की सख्ती के बाद भी नहीं बदल रहा पुलिस का रवैया

Tue, 10 Dec 2019 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime

छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ की बारादरी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन

छात्रा की मां ने महिला हेल्पलाइन पर की शिकायत तब दर्ज हुई एफआईआर

बरेली। हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद देश भर में गुस्सा है। कानून में बदलाव और उस पर सख्ती से अमल की मांग उठ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने के लगातार निर्देश दे रहे हैं, लेकिन पुलिस अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं है। बारादरी पुलिस ने छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसे लटका दिया। कई दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा की मां ने महिला हेल्पलाइन-1090 पर शिकायत की, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
रिपोर्ट के मुताबिक बारादरी क्षेत्र की बीएससी की एक छात्रा सुबह छह बजे जोगीनवादा में कंप्यूटर सीखने जाती है। गोपालनगर निवासी रोहित पटेल उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी करता है। कई बार आरोपी उसके घर में भी घुस चुका है। चार दिसंबर की रात रोहित पटेल अपने साथी रोहित शर्मा के साथ तमंचा लेकर छात्रा केघर पहुंच गया और गालीगलौज करने लगा। परिवार ने दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। छात्रा की मां ने घटना की तहरीर थाना बारादरी में दी लेकिन पुलिस ने टरका दिया। कोई सुनवाई न होते देख उन्होंने महिला हेल्पलाइन-1090 पर शिकायत की तो सोमवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

सिगरेट से दागता था पति, अब मददगार पर करा दी रिपोर्ट

पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में की शिकायत पति पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप
बरेली। एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा, पति उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागता था। अब अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। एक महिला ने उसकी मदद की तो पति ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों बदायूं निवासी युवक ने छोटी विहार निवासी महिला के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि महिला उसकी पत्नी और बेटी का अपहरण कर ले गई है। घर से 10 लाख रुपये के जेवर और नकदी भी ले गई है। सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची युवक की पत्नी ने पूरी कहानी ही उल्टी बताई। कहा, उसे बातों में फंसाकर वीडियो बनाया गया और फिर ब्लैकमेल करके शादी रचा ली। पति उससे जानवरों की तरह बर्ताव करता था। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागता था। बेटी से भी गलत हरकत करने की कोशिश की। इस पर वह अलग रहने लगी लेकिन जिस महिला ने मदद की, उसके खिलाफ पति ने झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला की शिकायत पर एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

पुलिस देखकर कॉलेज के आसपास मंडरा रहे शोहदों में मची भगदड़
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के एक राजकीय इंटर कॉलेज में आने-जाने के दौरान छात्राओं को कार सवार शोहदे काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। शोहदों के डर से कई छात्राओं ने तो कॉलेज आना ही बंद कर दिया था। अमर उजाला ने इसे लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार सुबह पुलिस कॉलेज पहुंची तो वहां मंडरा रहे शोहदों में भगदड़ मच गई। छात्राओं का कहना था कि वे शोहदों की हरकतों से इस कदर दहशत में थीं कि शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही थीं।
छात्राओं के मुताबिक चार लड़के रोजाना कॉलेज गेट पर खड़े होकर उनके साथ छेड़खानी करते हैं। ये लड़के कार से आते हैं और छेड़खानी करने के साथ ही छात्राओं से कार में बैठने को कहते हैं। छात्राआें का हाथ तक पकड़ लेते हैं। जमकर हुड़दंग मचाते हैं। इसकी वजह से कई छात्राएं स्कूल आने से भी कन्नी काटने लगी हैं। रविवार को शोहदों ने कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को कोचिंग जाते वक्त रास्ते में घेर लिया था। छेड़खानी करते हुए उसे कार में बैठाने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर भागी। सोमवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो पुलिस की नींद टूटी। सोमवार सुबह कॉलेज पहुंचे दरोगा संजय सिंह ने छात्राओं से बात की और उन्हें अपना नंबर दिया। कहा, किसी से भी डरने की जरुरत नहीं है। अगर कोई परेशान करे तो तत्काल उन्हें फोन करें।
गांव के युवाओं की टीम भी रहेगी सक्रिय
अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद एक गांव के युवाओं ने छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए कॉलेज जाने वाले रास्तों पर मौजूद रहने और शोहदों को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि छेड़छाड़ की घटनाएं इलाके में नहीं होने दी जाएंगी। शोहदों को पुलिस से पकड़वाने के लिए वे ग्रुप में बंटकर कॉलेज के रास्तों पर मौजूद रहेंगे।

इलाके के सभी कॉलेजों के आसपास पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। अगर किसी ने छात्राओं का रास्ता रोकने और उनसे छेड़खानी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रकिरण, थाना प्रभारी


गोडसे को हीरो बताने वाले शंखधार पर एक और रिपोर्ट
बरेली। नाथूराम गोडसे को हीरो बताते हुए बलिदान दिवस मनाकर चर्चा में आए हिंदू महासभा के पूर्व पदाधिकारी कृष्ण कुमार शंखधार के खिलाफ थाना सीबीगंज में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर विवाद होने पर उसने महिला और उसकी नाबालिग पुत्री को दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक का कहना है कि छोटी बमनपुरी निवासी कृष्ण कुमार शंखधार से उसकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। बाद में पता चला कि उसका चरित्र ठीक नहीं है तो संबंध तोड़ लिए। इन्हीं आरोपों के चलते शंखधार को एक सितंबर को हिंदू महासभा से निकाल दिया गया। आरोप है कि 28 नवंबर को कृष्ण कांत शंखधार ने फेसबुक पर उनकी नाबालिग पुत्री के लिए अमर्यादित टिप्पणी की। इसका स्क्रीनशॉट उनके पास मौजूद है। विरोध करने पर शंखधार ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी से शिकायत के बाद सीबीगंज पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed