{"_id":"5dcefc158ebc3e54c979a0ee","slug":"crime-bareilly-news-bly384162419","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की जान के दुश्मन बने पिता-भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की जान के दुश्मन बने पिता-भाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेम विवाह करने पर पत्नी के पिता और भाई एक युवक की जान के दुश्मन बन गए हैं। युवक ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार की है। क्योलड़िया के गांव अंबरपुर के एक युवक ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसने गांव की एक दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। शादी की सूचना लड़की के परिवार को मिली तो वह धमकाने लगे। अब वह गांव से भाग आए हैं, लड़की के पिता उसे खोज रहे हैं। ब्यूरो
दरोगा बना रहे समझौते का दबाव
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र की खजुरिया घाट की गुड्डी पत्नी राजपाल सिंह ने दरोगा पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एडीजी को दिए पत्र में महिला का कहना है कि बीस अक्तूबर को दबंगों ने उसके पति और उससे मारपीट की थी। उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। दरोगा ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अधिकारियों से शिकायत करने पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब दरोगा उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। ब्यूरो
पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
बरेली। सेंथल की सफिया बानो ने एसएसपी को पत्र देकर थाना हाफिजगंज पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत की है। सफिया ने बताया कि तीन सितंबर को पुलिस घर में घुसकर उसके पुत्र ताबीर को पकड़ ले गई। उसने पुत्र को छुड़ाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसके साथ हाथापाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए न्यायालय की शरण ली लेकिन पुलिस के धमकाने पर पत्र वापस ले लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
सब्जी की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप
बरेली। इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में दबंग सब्जी की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं। इससे आसपास के लोग स्मैक के लती होकर अपना घर बर्बाद कर रहे हैं। विरोध करने पर तस्कर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। तस्कर एक ही परिवार के हैं। क्षेत्रवासियों ने एसएसपी को गुमनाम पत्र भेजकर स्मैक का धंधा बंद कराने की गुहार की है। ब्यूरो