फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर युवक से 1.30 लाख ठगे

Wed, 06 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। ऑनलाइन ट्रेडिंग में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग चेत नहीं रहे। ताजा मामला ऑनलाइन कार की खरीद को लेकर 1.30 लाख रुपये की ठगी का है। ठग ने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर कार का सौदा किया। 2.30 लाख में सौदा होने पर बतौर एडवांस 1.30 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला कस्सावान के मोहम्मद इमरान ने इंटरनेट पर कार का विज्ञापन देखा तो उसमें दिए मोबाइल नंबर पर बात की। सौदा 2.30 लाख रुपये में तय हो गया। कार बेचने वाले ने खुद का नाम सुरेश सोनेवाल बताया। कहा कि वह सीआरपीएफ में जवान है। कार की आरसी समेत अन्य कागजात के फोटो इमरान को व्हाट्सएप कर दिए। इसके बाद इमरान से 1.30 लाख रुपये मांगे। इमरान ने झांसे में आकर रकम पेटीएम से उसे ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया है। ठगी का अहसास होने पर इमरान ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को वह एसएसपी ऑफिस पहुंचा। एसएसपी से पूरे मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने फरीपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed