{"_id":"5db9e7968ebc3e93ca6fa0c1","slug":"crime-bareilly-news-bly3820709107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने तमंचा लेकर पिता को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने तमंचा लेकर पिता को दौड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संपत्ति के विवाद के चलते नशे में धुत एक युवक ने मारपीट के बाद अपने पिता को तमंचा लेकर पूरे मोहल्ले में दौड़ा दिया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले वालों ने मुश्किल से उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी पहले भी 15 बार इज्जतनगर थाने में शांतिभंग में जेल जा चुका है।
इज्जतनगर की सद्भावना कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार शाम उनके बेटे विवेक टंडन उर्फ दीपक से कहासुनी हो गई। इस पर नशे में धुत दीपक ने पिता से मारपीट करना शुरू कर दिया। पुलिस से शिकायत करने को फोन उठाते ही दीपक ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया। व्यक्ति अपनी जान बचाने को घर से भागे तो वह दौड़ाने लगा। शोर सुनकर इकट्ठे हुए मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ा तो उसने एक बुजुर्ग को भी पीट दिया। किसी तरह उसे पकड़कर मोहल्ले वालों ने कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक दीपक इससे पहले 15 बार इज्जतनगर थाने से शांतिभंग में जेल जा चुका है।