{"_id":"5da8ced98ebc3e01830a29fa","slug":"crime-bareilly-news-bly3806075139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मी समेत दो के खातों से साइबर ठगों ने हजारों उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मी समेत दो के खातों से साइबर ठगों ने हजारों उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी समेत दो व्यक्तियों के खाते से साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये उड़ा लिए। एक से खाता बंद होने की बात कहकर डिटेल ली तो दूसरे ने सिर्फ रुपये निकलने का मेल मिलने की बात कही। एसएसपी के आदेश पर मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी रिटायर्ड बिजली कर्मी से पांच अक्तूबर को एक अंजान व्यक्ति ने फोन कर खाता बंद होने की बात कही और उनके एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। बुजुर्ग के मुताबिक इसके कुछ देर बाद ही उनकेे खाते से तीन बार में करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बैंक और पुलिस को दी लेकिन मदद नहीं मिल सकी। वहीं खुशबू एन्क्लेव निवासी अनवर खान के मुताबिक सात अगस्त को उन्हें खाते से करीब 30 हजार रुपये निकलने की मेल से जानकारी मिली। उन्होंने शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।