फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दबंगों का खौफ ऐसा कि घटना से ही मुकर गया पीड़ित प्रेमी

Fri, 04 Oct 2019 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
crime
आंवला (बरेली)। बुधवार सुबह प्रेमिका के चक्कर में कथित तौर पर पोल से बांधकर पीटने के मामले को दबंगों के डर और पुलिस की सुस्ती ने जमींदोज कर दिया है। दबंगों के खौफ से अब पीड़ित ने ही घटना से ही इंकार कर समझौता लिखकर दे दिया और रिश्तेदारी में चला गया। गांव में कोई और शख्स भी घटना पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है। वहीं, पुलिस को हमेशा की तरह तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित एक गांव के युवक का पड़ोसी सजातीय किशोरी से प्रेम संबंध हो गया था। बताते हैं कि मंगलवार रात किशोरी उसके घर पर आ गई। सुबह के वक्त शक होने पर किशोरी के परिजन उसके घर में घुसे तो किशोरी एक बक्से में बंद मिली। चर्चा है कि इससे बौखलाए किशोरी के परिवार ने युवक को ले जाकर बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। दबंगई के चलते गांव के किसी व्यक्ति ने उसे बचाने का साहस नहीं किया। बाद में पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल लाकर इलाज कराया।
विज्ञापन

युवक इतना घबराया हुआ था कि उसने पोल से बांधकर पीटने की घटना ही नकार दी। कहा, मामूली मारपीट हो गई जिसमें वह कार्रवाई नहीं करना चाहता। तब पुलिस ने ही दोनों पक्षों से समझौता पत्र ले लिए। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि पोल से बांधकर मारने की पुष्टि ही नहीं हुई। मारपीट में युवक ने लिखित में समझौतानामा दे दिया है। वही कोई कार्रवाई नहीं चाहता तो पुलिस क्या कर सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक डर या शर्मिंदगी की वजह से थाने से युवक अपने घर आया ही नहीं, वह अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल से बांधकर मारपीट की किसी घटना के बारे में आंवला पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। अगर वास्तव में ऐसी घटना हुई है तो पुलिस को खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। इस बारे में जांच कराएंगे। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed