फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पुजारी से नकदी-मोबाइल लूटा, गला दबाने की कोशिश

Fri, 04 Oct 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के मढ़ी में सो रहे पुजारी से नकदी और मोबाइल लूट लिया गया। विरोध करने पर उसका गला दबाने की कोशिश की गई। पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुन रहीं सीओ टू से शिकायत की तो उन्होंने सत्यता जांच कर इंस्पेक्टर सीबीगंज को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोहित गांव निवासी हरिशंकर गांव में ही गौराम महाराज की मढ़ी पर पुजारी हैं। हरिशंकर ने बताया कि गुरुवार रात मढ़ी पर सो रहे थे, तभी
सुबह चार बजे आठ-दस लोग नकाब बांधकर आए और उन्हें पकड़ लिया। इन लोगों ने उनसे आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर अंगोछे से उनका गला दबाने की कोशिश की। खींचतान में एक व्यक्ति के मुंह से नकाब हट गया। उन्होंने उसे पहचान लिया है। सीओ सीमा यादव ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


सीबीगंज में मोबाइल शॉप से हजारों की चोरी
सीबीगंज। परसाखेड़ा बंजरिया निवासी आमिरुद्दीन की गांव में ही रेलवे क्रॉसिंग के पास आमिर कम्युनिकेशन नाम से मोबाइल की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान से एक लाख रुपये कीमत के मोबाइल, चार्जर, चिप, एलईडी बल्ब, डाटा केबल आदि सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी गुरुवार को दुकान खोलने पहुंचने पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed