फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तीन दुकानों के शटर काटकर हजारों की चोरी

Mon, 26 Aug 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
crime
बिथरी चैनपुर। तीन दुकानों का शटर काट कर चोरों ने हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। शहर के रविंद्र नगर निवासी धीरेंद्र कुमार बीसलपुर रोड पर डोरिया चौराहे पर परचूनी की थोक दुकान चलाते हैं। उन्होंने चौराहे पर तीन दुकानें ले रखी है। शनिवार रात चोरों ने तीनों दुकानों के शटर काटकर अंदर रखे गुटखे, तंबाकू, रिफाइंड और बिस्कुट की पेटियां, घी के पीपे और पांच हजार नकद सहित करीब पचास हजार का माल चुरा ले गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर दुकान मालिक पहुंचे। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरो के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। हैरत की बात ये है कि चौराहे पर रात में पुलिस पिकेट लगती है और यूपी 100 की गाड़ियां भी खड़ी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed