फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कैदियों की बैरक में मिले चाकू, लाइटर और माचिस

Thu, 15 Aug 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। शासन के निर्देश पर डीएम और एसएसपी ने पीएसी को साथ लेकर सेंट्रल जेल में छापेमारी की। यहां कैदियों के खाने, रहने से लेकर अन्य स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवानों ने निरीक्षण किया। अफसरों के मुताबिक जेल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं सूत्रों की मानें तो कैदियों की बैरकों में चाकू, लाइटर जैसा आपत्तिजनक सामान मिला जिसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर डीएम वीरेंद्र कुमार, एसएसपी मुनिराज व अन्य अधिकारियों ने सेंट्रल जेल में अचानक निरीक्षण किया। अफसरों के साथ भारी संख्या में पुलिस और पीएसी थी। जेल में अफसरों के साथ जवानों ने कैदियों की बैरकों से लेकर रसोई, अस्पताल, भंडार गृह, मुलाकाती घर आदि कई जगहों पर निरीक्षण किया। कैदियों की तलाशी ली गई। बताते हैं कि कुछ बैरकों में सब्जी काटने के चाकू, लाइटर, माचिस जैसी चीचें मिलीं। इनके बारे में जेल अधिकारियों से पूछताछ की गई। अफसरों ने माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव, मंगे और रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमले के आरोपी आतंकियों की बैरकों में भी जबर्दस्त सर्च अभियान चलाया। इसके साथ ही अफसरों ने कैदियों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई कि कहीं मानवीय आधार पर उन्हें कोई समस्या तो नहीं हो रही। डीएम ने प्रभारी जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर को जेल में सफाई, खानपान व सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। कैदियों से चाकू आदि सामान बरामदगी पर जेल अफसरों का कहना था कि ये चाकू नहीं चम्मच थे जिन्हें कैदी खाना खाते वक्त इस्तेमाल करते हैं। उन्हीं कैदियों ने इन्हें घिसकर नुकीला बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed