फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सेना से बर्खास्त कर्मी को गोली लगी, तीन पर रिपोर्ट

Sat, 03 Aug 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र के कादरगंज गांव में सेना से बर्खास्त कर्मी को कंधे में गोली लगने के बाद खासा हंगामा हो गया। घायल के परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट कराई है, ये वही लोग हैं जो खेत पर पीड़ित के पास तीन लाख रुपयों का तकादा करने गए थे। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा भी है। एसपी देहात ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना की सत्यता पर संदेह जताया। जांच में चौंकाने वाले नतीजे आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेना से निष्कासित 40 वर्षीय राजवीर सिंह यादव उर्फ फौजी शुक्रवार सुबह अपने खेत में बने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि यहां पहुंचे कुछ लोगों ने उस पर राइफल से फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली उसके दिल के ऊपर कंधे के पास जा लगी। इससे राजवीर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रधान के पति इंद्रपाल ने राजवीर को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी रविकरन सिंह मौके पर पहुंचे और दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। राजवीर के परिवार ने बबलू पाल व राजीव शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

एसपी देहात मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर ने पड़ोस के गांव अमरेख के बबलू पाल नाम के युवक से आठ महीने पहले फसल बोने को बीज तथा उर्वरक आदि खरीदने के लिए तीन लाख पांच हजार रुपये का कर्ज लिया था। बबलू को ये रकम होली से दो माह पहले ब्याज सहित वापस करनी थी। आरोप है कि राजवीर ने होली के छह महीने गुजरने के बाद भी रकम नहीं लौटाई। बबलू अपने साथियों के साथ राजवीर के खेत पर रुपयों का तकादा करने आया था। बताया कि इन लोगों को देखकर राजवीर अंदर भागा और केस बनाने के लिए खुद ही कंधे के पास गोली मार ली। एसपी देहात ने मौके पर मिले तमंचे को सील कराने के साथ ही अस्पताल में भर्ती राजवीर के हैंड वॉश सैंपल कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्राथमिक तौर पर घटना संदिग्ध लग रही है। ग्रामीणों के मुताबिक राजवीर ने ही दूसरों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी है। अभी राजवीर पक्ष की ओर से रिपोर्ट लिख ली है, विवेचना और फिंगरप्रिंट में नई बात सामने आने पर उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात


सेना ने निकाला था, रंगदारी मांगने का भी आरोपी
फतेहगंज पूर्वी। गोली लगने से घायल राजवीर सिंह यादव भी दूध का धुला नहीं है। उसे सेना संदिग्ध गतिविधियों में निकाल चुकी है। कस्बे में भी व्यापारियों से रंगदारी मांगने का मामला उसके खिलाफ पहले से दर्ज है। जानकारी के हिसाब से राजवीर यादव ने सेना में दो साल के कार्यकाल में आर्थिक हेराफेरी की थी। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद उसको सेना ने तीन साल पहले बर्खास्त कर दिया था। तब वह अपने घर कादरगंज वापस आ गया। आरोप है कि उसने कस्बे के तीन प्रतिष्ठित व्यापारियों को धमकी भरे पत्र भेजकर पांच-पांच लाख रुपयों की मांग की थी। इसकी पुष्टि पुलिस की जांच में होने पर उसके विरुद्ध रंगदारी मांगने की धाराओं में दो साल पहले मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। वह मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed