फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाश दबोचे

Thu, 01 Aug 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
शेरगढ़। वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी की तो वे फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर शेरगढ़ और शीशगढ़ थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में दोनों बदमाशों सहित एक दरोगा और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों मे एक पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

बुधवार को चेकिंग के दौरान बहेड़ी की ओर से आए रहे बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने थाने के सामने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा करते हुए नगरिया सोबरनी-दुनका मार्ग पर गश्त कर रही टीम को बदमाशों के उस तरफ भागने की सूचना दी। सूचना मिलने पर शीशगढ़ एसओ भी टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी करने पहुंच गए। बदमाशों ने खुद को घिरा देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली हाथ में लगने से शेरगढ़ थाने के दरोगा मुनेंद्र सिंह और शीशगढ़ थाने के सिपाही प्रशांत भार्गव घायल हो गए। इसके बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और एसओ श्याम सिंह ने टीम के साथ जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश गिर गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश तौफीक अहमद निवासी मोहल्ला कुरैशियान और शकील मोहल्ला कंचनकुंआ थाना शीशगढ़ हैं। तौफीक पर 25 हजार का इनाम घोषित है। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस, शकील के पास से तमंचा और दो कारतूस सहित एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। तौफीक पर शाीशगढ़, रामपुर के थाना केमरी, उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर एवं शेरगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। शकील पर उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के थाना दिनेशपुर और शेरगढ़ में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed