फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

धोखाधड़ी कर मजदूर के नाम लिया लोन

Wed, 24 Jul 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। धोखाधड़ी कर एक मजदूर से फॉर्म पर साइन कराकर ठग ने लोन कराकर दो लाख रुपये हड़प कर लिया। मजदूर को जब रिकवरी के लिए तहसील ले जाया गया तब मामला सामने आया। ठग के फरार होने के बाद एक दिन उसके थाने में होने की सूचना पर वह पहुंचे तो उन्हें थाने में ही पीट दिया। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सोमवार को शिकायत पत्र लेकर एसएसपी से मिले। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खां निवासी मोहम्मद इलियास लकड़ी की टाल में मजदूरी करते हैं। उनके मुताबिक कुछ वक्त पहले मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से बैंक से कुछ लोन कराने की बात की थी। व्यक्ति कागजात पर साइन कराने के बाद उनसे 25 हजार रुपये की मांग करने लगा। असमर्थता जताते हुए साइन करे हुए कागज वापस मांगे तो उसने कागज बैंक में जमा होने की बात कहते हुए उन्हें खारिज कराने की बात कही। बताया कि कुछ समय बाद दो बैंक कर्मी उसे लेकर तहसील पहुंचे और दो लाख रुपये का लोन चुकाने की बात कही। आरोप है कि ठग ने धोखाधड़ी कर उनके नाम से दो लाख रुपये का लोन करा लिया। इस बीच वह व्यक्ति भी फरार हो गया। 19 जुलाई को ठग के थाना बारादरी में होने की सूचना मिली तो वह वहां पहुंच गए। आरोप है कि ठग ने उनसे गालीगलौज करने हुए थाने में ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed