फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सुभाष नगर के दरोगाओं पर मारपीट, उत्पीड़न की तोहमत

Mon, 22 Jul 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। शनिवार शाम सुभाषनगर थाना क्षेत्र में हुई दो घटनाओं के बाद थाने के दो दरोगाओं पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। अतिक्रमण हटाने में करगैना चौकी प्रभारी पर कमिश्नरी के अपर सांख्यिकी अधिकारी ने पत्नी और बेटे से मारपीट का आरोप लगाया। वहीं, मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी पर फायरिंग के आरोपियों की धरपकड़ में दूसरे घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की शिकायत की गई है। इंस्पेक्टर ने दोनों दरोगाओं पर लगाए गए आरोप नकारे हैं।
विज्ञापन


केस वन
कमिश्नरी के सांख्यिकी अफसर के एमटेक बेटे से मारपीट!
बदायूं रोड पर नगर निगम की टीम के साथ पुलिस ने शुक्रवार शाम अवैध निर्माण हटाये थे। कमिश्नर कार्यालय के अपर सांख्यिकी अधिकारी जेपी शाक्य के घर के बाहर नाले पर पड़ा जाल और दरवाजे पर पड़ी बजरी हटाई तो उनकी पत्नी मीना शाक्य विरोध जताने लगीं। आरोप है कि वे जेसीबी के सामने लेट गईं। पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें हटाना पड़ा। मीना शाक्य ने आंवला सांसद को शिकायत देकर करगैना चौकी प्रभारी पर उनसे व उनके एमटेक कर रहे बेटे नितिन शाक्य से मारपीट का आरोप लगाया है। तोहमत ये भी है कि नितिन को पुलिस पीटती हुई थाने ले गई और मोबाइल और रुपये छीन लिए। बताया कि शाम को ही वे लोग एडीजी से मिले। तब पुलिस ने नितिन को छोड़कर मोबाइल तो वापस दे दिया पर बीस हजार रुपये रखा पर्स नहीं मिला है। इसे दिलवाकर दरोगा व पुलिस टीम पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


केस टू
फायरिंग मामले में गलत घर में घुसी टीम ने की अभद्रता!
शुक्रवार शाम ही सुभाष नगर पुलिया के पास मोबाइल चोरी के रुपये के लेनदेन में लड़कों के दो गुटों में जबर्दस्त फायरिंग और मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके से विशाल और दिव्यांश नाम के लड़कों को पकड़ लिया। चीता बाइक के सिपाही की ओर से इनके खिलाफ जानलेवा हमले, सेवन क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट कराई गई। रविवार को दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए। इसमें सिठौरा के गौरव कुर्मी का नाम भी सामने आया था। शनिवार रात मणिनाथ चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौरव की तलाश में छापा मारा। रविंद्र गंगवार नाम के व्यक्ति ने अधिकारियों से फोन पर शिकायत की कि पुलिस टीम उनके घर में घुस गई और महिलाओं से अभद्रता करने लगी। बताया कि उनके छोटे भाई का नाम भी गौरव है, शायद इसीलिए धोखा हुआ पर जानकारी के बाद भी अभद्रता की गई जो गलत है। रविंद्र ने टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दोनों मामलों में गलत आरोप लगाए गए हैं। अतिक्रमण हटाते वक्त प्रशासन व नगर निगम के लोग भी मौजूद थे। जेसीबी के आगे महिला लेट गई तो उसे हटाया गया। बेटा भी तीखा विरोध कर रहा था, उसे वहां से हटाया। अतिक्रमण करने वाले पुलिस पर लूट जैसा आरोप लगाएंगे तो पुलिस कैसे काम करेगी। मढ़ीनाथ चौकी पुलिस भी किसी के घर में नहीं घुसी। कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। - हरिश्चंद्र जोशी, इंस्पेक्टर सुभाष नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed