फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

रामपुर का ईनामी बदमाश गोली मारकर किया गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। शनिवार देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में मापरुर जिले के 25 हजार के ईनामी एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तारी दर्शाई ई। इसमें बदमाश के दायें पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी फरार हो गया है।
विज्ञापन

एसएसपी पीआरओ के मुताबिक फतेहगंज क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम ने संदेह के आधार पर चेकिंग शुरू की। रात करीब एक बजे एक बाइक पर जाते दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो वे बाइक को और तेज भगाने लगे। बाद में पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के गोली लग गई जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। उसकी पहचान 25 हजार रुपये के ईनामी निर्मल सिंह के रूप में हुई। वह रामपुर के थाना शहजादनगर के गांव अलाई नगर का निवासी है। मीरगंज थाने में भी वह गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और 1750 रुपये बरामद किए गए। फतेहगंज पश्चिमी थाने में आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साथी के बारे में होश में आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed