{"_id":"5d2e29538ebc3e6cc05046db","slug":"crime-bareilly-news-bly3688078120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने का वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने का वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर पोंटी चड्ढा के प्लॉट में असलाह फैक्ट्री चलाने के मामले में पिछले तीन महीनों से वांछित चल रहे एक आरोपी को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चार अप्रैल को दबिश के दौरान आरोपी भाग निकला था, जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दूसरे आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया।
बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास पर पोंटी चड्ढा के प्लॉट में बने टीन शेड में चार अप्रैल को एक असलाह फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से कई देसी बंदूक, तमंचे, कारतूस व अन्य समेत आरोपी भमोरा के गांव वनारा निवासी बुजुर्ग रामनाथ की गिरफ्तारी भी दिखाई थी। दबिश के दौरान क्षेत्र के हजियापुर निवासी आरोपी अफजल भाग निकला था। पुलिस के मुताबिक अफजल को उन्होंने हजियापुर से ही सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वह अभी तक दिल्ली में रह रहा था। कल रात घर लौटा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि एक आरोपी रामनाथ में बारादरी पुलिस पर अधिकारियों के सामने गंभीर आरोप लगाए थे। असलाह फैक्ट्री चलाने के आरोपों को झूठा बताया था। आरोप था कि पुलिस ने घटना से तीन दिन पहले ही घर से उठवा लिया था। फिर उसे इस मामले में फंसा दिया।