फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हमने जान बचा ली, अब पुलिस पहचान तो कराए

Sat, 06 Jul 2019 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल और एंबुलेंस संचालक की मदद से जान तो बच गई लेकिन होश में न होने के चलते पहचान नहीं हो पा रही है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा गांव को जाने वाले रोड पर 29 जुलाई को घायल पड़े करीब 40 वर्षीय युवक को एंबुलेंस संचालक ने खुशलोक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. विनोद पागरानी के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट लगी होने के चलते युवक बेहोश था। इलाज शुरू होने के बाद उसकी हालत में तो सुधार हुआ लेकिन अब तक होश नहीं आया है। आईसीयू में होने के चलते दवाइयों का खर्च भी काफी हो रहा है और उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने दो बार पुलिस को सूचना भेजी लेकिन उसकी शिनाख्त में कोई मदद नहीं मिली। सीएमओ से संपर्क किया तो उन्होंने भी जिला अस्पताल में आईसीयू और न्यूरो चिकित्सक न होने के चलते अपने पास ही भर्ती रखने को कहा। उनका कहना है कि ऐसे वह कब तक इलाज करेंगे। अस्पताल का काफी खर्च है, अगर सामाजिक संस्थाएं उसकी दवाई का खर्च ही उठा लें तो काफी मदद मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed