{"_id":"5dc08b188ebc3e01622a455d","slug":"crimc-bareilly-news-bly382730617","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई के जरी कारोबारी ने छह लाख लूटने की कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई के जरी कारोबारी ने छह लाख लूटने की कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हरदोई के जरी कारोबारी से किला क्षेत्र में हुई छह लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एसीजेएम-पंचम के आदेश पर दो नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जरी कारोबारी का आरोप है कि लूटपाट करने वाले 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहे थे। रंगदारी न देने पर छह लाख रुपये लूट लिये।
हरदोई के थाना शाहबाद के मोहल्ला महुआ टोला का रईस खां जरी करोबारी है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी हसीन जहां के शाहबाद के जगलिया निवासी अनीस से संबंध हो गये थे। पत्नी उसी के साथ रहने लगी। वह उससे अलग हो गया। अनीस आपराधिक प्रवृत्ति का है। कुछ दिन बाद पत्नी 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने लगी। रंगदारी न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। 20 अक्तूबर को वह बरेली आया था। यहां के जफर से छह लाख रुपये लेकर वापस जा रहा था। रास्ते में दोपहर डेढ़ बजे किला पुल के पास अनीस समेत शाहजहां पत्नी शब्बन निवासी नवाबगंज थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीर समेत तीन-चार अन्य लोगों ने घेर लिया। अनीस ने तमंचा तान दिया। उसके साथ से छह लाख रुपये भरा बैग लूट लिया। तहरीर देने के साथ डाक से एसएपी बरेली को शिकायत भी भेजी। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कार्रवाई के लिये उसने कोर्ट की शरण ली। एसीजेएम पंचम के आदेश पर किला पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।