{"_id":"5dc08b178ebc3e0159666a37","slug":"crimc-bareilly-news-bly382707260","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कल्याण समिति ने घर भेजा पर किशोरी फिर प्रेमी संग चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कल्याण समिति ने घर भेजा पर किशोरी फिर प्रेमी संग चली गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट उसकी मां ने दर्ज कराई थी। किशोरी को खोजकर पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया था। समिति ने उसे मां के साथ घर भेज दिया गया, लेकिन किशोरी फिर से प्रेमी के साथ चली गई। उसकी मां ने फिर से कुछ लोगों पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाकर एडीजी से शिकायत की है।
सोमवार को एडीजी से मिली महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी का कुछ लोग घर से अपहरण करके ले गए थे। तब उनके बेटे ने अपहरण और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनकी बेटी को खोज लिया। 24 अक्तूबर को बाल कल्याण समिति ने उनकी बेटी को उनके हवाले कर दिया। दो नवंबर को वह अपने मायके जोगीनवादा गई थीं तो शाम को कुछ लोग उनकी बेटी को फिर से अगवा कर ले गए। उन्होंने बेटी को किसी अंजान जगह बंधक बनाकर रखा है। एडीजी ने सीओ टू को मामले की जांच सौंपी है।