फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Created a stir by confirmation from chief secretary and DGP

प्रमुख सचिव और डीजीपी के आने की सूचना से मचा हड़कंप

Mon, 01 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 01 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
दोपहर ढाई बजे अचानक प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी के बरेली आने की सूचना से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया पंद्रह मिनट के अंदर अफसर वायुसेना  एयरपोर्ट पहुंच गए और प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के बरेली आने का इंतजार करते रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे पता चला कि अफसर अब बरेली नहीं आएंगे, सीधे लखनऊ चले गए हैं। इस सूचना के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डीजीपी जावीद अहमद और प्रमुख सचिव (गृह) देवाशीष पांडा का बुलंदशहर दौरा प्रस्तावित था। बुलंदशहर पहुंचते ही उन्होंने बरेली आने की सूचना डीएम और एसएसपी को दी। इस सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने समीक्षा बैठक के लिए अधिकारियों को सूचना दे दी और वह पुलिस लाइन में एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

दौरे के मद्देनजर अफसरों में यह बेचैनी थी कि जिस तरह से सीएम ने बुलंदशहर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है, कहीं उसका असर बरेली में प्रमुख सचिव और डीजीपी की समीक्षा बैठक में दिखाई न दें। दूसरा कारण यह भी बताते हैं कि आखिर अचानक बरेली आने का संदेश क्यों दिया था। संकेत मिले हैं कि यहां आपराधिक घटनाएं अधिक हो रहीं हैं। जिनकी गूंज लखनऊ तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed