{"_id":"69519cbd0ead33502309913f","slug":"craze-for-hair-styling-increased-among-women-and-girls-bareilly-news-c-4-vns1074-795589-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिलाओं-युवतियों में हेयर स्टायलिंग का बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिलाओं-युवतियों में हेयर स्टायलिंग का बढ़ा क्रेज
विज्ञापन
बरेली। फैशन और आधुनिक लाइफस्टाइल के दौर में महिलाओं और युवतियों में हेयर स्टायलिंग और कलरिंग का क्रेज बढ़ रहा है। अब महिलाएं ऐसी हेयर स्टाइल को अपनाना चाहती हैं जो उन्हें आकर्षक लुक देने के साथ-साथ संभालने में भी आसान हों। यही, वजह है कि शहर के सैलून में हर उम्र की महिलाएं अपने बालों को नया रूप देने के लिए पहुंच रही हैं और हेयर स्टायलिंग को अपने व्यक्तित्व का अहम हिस्सा मानने लगी हैं। कई सैलून में एडवांस बुकिंग चल रही है।
हेयर स्टाइलिस्ट नेहा के अनुसार इन दिनों बटरफ्लाई और डीसेंट कट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनमें बालों की लंबाई ज्यादा कम नहीं होती। चेहरे पर सॉफ्ट और स्टाइलिश लुक उभरकर आता है। महिलाएं अब ऐसे कट चाहती हैं जो हर जगह सूट करें। हेयर स्टायलिंग में सॉफ्ट कलर्स काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इससे बालों में प्राकृतिक चमक नजर आती है।
फैशन शेड्स की बढ़ रही मांग
हेयर स्टाइलिस्ट नेहा नेहा बताती हैं कि अब महिलाएं केवल ब्राउन या ब्लैक जैसे पारंपरिक रंगों तक सीमित नहीं हैं। युवतियों के बीच वायलेट, हरा, नीला और लाल जैसे फैशन शेड्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। खासतौर पर 20-30 वर्ष उम्र की युवतियां खुले बालों में स्टाइलिंग को ज्यादा तवज्जो दे रही हैं। महिलाएं ब्रेड्स, बंस जैसे बंधे हुए हेयर स्टाइल को अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
सैलून में चल रही एडवांस बुकिंग
हेयर स्टाइलिस्ट आरती का कहना है कि महिलाओं में हेयर स्टायलिंग को लेकर इतना उत्साह है कि अब सैलून में एडवांस बुकिंग चल रही है। त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में तो कई दिन पहले ही स्लॉट फुल हो जाते हैं। दुल्हनें मानती हैं कि लंबे और हेल्दी बालों पर ब्रेड्स, बंस जैसे पारंपरिक हेयर स्टाइल ज्यादा खूबसूरती से उभरकर आते हैं। संवाद