फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow slaughter twice in two days in Dhimri village, people angry

Bareilly News: धीमरी गांव में दो दिन में दो बार गोकशी, लोगों में गुस्सा

Mon, 22 Jul 2024 07:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter twice in two days in Dhimri village, people angry
नवाबगंज। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में संरक्षित पशुओं की हत्या कर उनके मांस की तस्करी का धंधा जारी है। शनिवार और रविवार को दो बार वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे हिंदू संगठनों से लेकर आम लोगों में गुस्सा है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सावन का माह शुरू हो चुका है। तस्कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। तस्करों ने धीमरी गांव के अंदर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चेतावनी दे दी है। धीमरी गांव के जंगल में शनिवार रात को भी संरक्षित पशु की हत्या कर अवशेष फेंक कर तस्कर भाग गए। सुबह को ग्रामीण जंगल में चारा ले गए तो जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों काे जेसीबी मशीन से जमीन में दबवा दिया है। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ हर्ष मोदी ने थाना प्रभारी परमेश्वरी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed