फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow-keepers are not getting budget for nine months, appeals made

Bareilly News: गो-पालक को नौ माह से नहीं मिल रहा बजट, लगाई गुहार

Sun, 07 Jul 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Cow-keepers are not getting budget for nine months, appeals made
बरेली। गो-पालकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली धनराशि अक्तूबर 2023 से नहीं मिल रही है। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमुनिया जागीर निवासी प्रेमपाल ने यह जानकारी देते हुए अधिकारियों से नियमानुसार धनराशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत धौराटांडा से 25 फरवरी 2023 को गाय ली थी। सरकार की ओर से सितंबर 2023 तक 900 रुपये मिलते रहे। अक्तूबर 2023 से यह धनराशि मिलनी बंद हो गई। इससे गाय को पालना मुश्किल हो रहा है। प्रकरण पर संबंधित अधिकारियों को बजट क्यों नहीं पहुंचा, इसपर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, संजयनगर निवासी दीपक ने मीटर बदलवाने के लिए बिजली निगम के चक्कर काटने की शिकायत की। कहा कि उनके पिता कन्हई लाल की मृत्यु हो चुकी है, पर बिजली का बिल उन्हीं के नाम पर आ रहा है। मीटर खराब हो गया है।
विज्ञापन

वह उसे बदलवाना चाहते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी उनका मीटर नहीं बदला गया। साथ ही, नाम परिवर्तन भी अब तक लंबित है। चौधरी तालाब निवासी नेत्रपाल सिंह ने घर से सटे मैरिज लॉन में समारोह होने पर जूठन घर में फेंकने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने संबंधित विभागों को पत्र जारी कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान के लिए पहुंची 46 शिकायतों में से 24 राजस्व, 12 पुलिस, तीन विकास, दो समाज कल्याण, पांच अन्य विभागों से संबंधित रहीं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed