फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   covid 19

इंडिया फाइटस कोविड’ देगा कोरोना पर सटीक और पूरी जानकारी

Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
covid 19
बरेली। कोरोना नाम के संकट से निपटने का बस एक ही तरीका है.. सामाजिक दूरी, लेकिन मुश्किल के इस दौर में कहीं न कहीं संक्रमितों के प्रति भावनात्मक दूरी भी बनती जा रही है। भारत सरकार ने www.indiafightscovid.com नाम की वेबसाइट लांच करते हुए लोगों से अपील की है कि संक्रमितों से भावनात्मक दूरी न बनाएं, बल्कि उन्हें हिम्मत दें। साथ ही कोरोना के बारे में फैल रही भ्रामक जानकारियों से बचने की भी अपील की गई है। कोरोना के विषय में किसी भी तरह की प्रमाणिक जानकारी के लिए भारत सरकार द्वारा लांच किए गए टोलफ्री नंबर 1075 या राज्य सरकार के टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर ली जा सकती है।
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर संस्थागत प्रसव को लेकर भी जानकारियां दी गई हैं। बताया गया है कि कोरोना के कारण कुछ लोगों के मन में भ्रांतियां फैली है कि सारे अस्पताल बंद होंगे या वहां सिर्फ कोरोना का ही उपचार किया होगा, ऐसा नहीं है। सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव की सेवा पहले जैसी ही दी जा रही है। इसके लिए गर्भवती महिला के परिवार को अपने आशा और एएनएम के संपर्क में रहने ई जरूरत है। वेबसाइट पर सामाजिक दूरी के महत्व, हेल्थ र्कर सपोर्ट, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम के उपाय, लॉकडाउन में मानसिक स्वास्थ्य सही रखने, कोरोना रोकथाम के उपाय, डिजिटल पेमेंट और लॉकडाउन में नवजात की देखभाल संबंधी जानकारियां भी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed