फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cousin brothers took away the bride from the mandap in Shahjahanpur

शादी में बवाल: दुल्हन को मंडप से उठा ले गए चचेरे भाई, देखता रह गया दूल्हा, बराती रह गए हैरान

Thu, 29 Jun 2023 10:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 10:36 AM IST
सार

मंडप में फेरे के साथ ही शादी की रस्मों को पूरा कराया गया। तभी अचानक से दुल्हन के चचेरे भाई आ धमके और हंगामा कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मंडप में दुल्हन बनी बहन को गाड़ी में डालकर ले गए। 

विज्ञापन
Cousin brothers took away the bride from the mandap in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में बुधवार को बहादुरगंज मोहल्ले में शादी समारोह में दुल्हन को चचेरे भाइयों ने मंडप से उठा लिया। वर पक्ष की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और दुल्हन और आरोपियों को बरामद कर लिया। मामला प्रापर्टी के विवाद का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि वर-वधु की उम्र में काफी अंतर है। इसलिए चचेरे भाई शादी से नाराज थे। हालांकि बाद में दोनों की शादी करा दी गई।

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी तिलहर थाना क्षेत्र के गांव में तय हुई थी। बुधवार को बरात का इंतजाम मोहल्ला बहादुरगंज में युवती पक्ष के रिश्तेदारी में रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया। मंडप में फेरे के साथ ही शादी की रस्मों को पूरा कराया गया। अचानक से दुल्हन के चचेरे भाई आ धमके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लड़की से लड़का बनीं सरिता: 12 साल की उम्र से जेंडर बदलने की चाहत, नया नाम शरद सिंह; सविता से रचाएंगे शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शादी का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अपने साथियों की मदद से पूर्व प्रधान बबलू की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, साथ ही दुल्हन को अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। इस बीच वर पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तलाश शुरू की और दुल्हन को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले को बढ़ता देखकर पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई।

प्रापर्टी के विवाद की चर्चा

जिस युवती की शादी थी, वह तीन बहनें हैं। एक की शादी 16 जून को हो चुकी है। दूसरी की बारात बुधवार को आई थी। चर्चा है कि दुल्हन के चचेरे भाइयों की जमीन पर नजर है। इसलिए वह चाचा की जमीन को लेकर बहनों की शादी नहीं होने देना चाहते हैं। इस मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। देर रात तक मामले का हल नहीं निकल सका। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है।

दोनों पक्षों को समझाने का कर रहे प्रयास

रानी खिरिया गांव के पूर्व प्रधान बबलू ने बताया कि दोनों ही पक्ष हमारे रिश्तेदार हैं। दोपहर में युवती की भांवरे पड़ने के साथ शादी की रस्में पूर्ण हो गई थी। तभी युवती पक्ष के चचेरे भाइयों ने आकर विवाद किया। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। 

ये भी पढ़ें- दुल्हन का कत्ल: मेले में युवक के साथ झूले पर झूल रही थी पत्नी, देखकर भड़क गया पति, गला दबाकर मार डाला
 

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि दुल्हन को मंडप से उठाकर ले जाने की बात निराधार हैं। दुल्हन और दूल्हे की उम्र में काफी अंतर होने के चलते चचेरे भाइयों ने एतराज किया था। दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया था। बाद में दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed