{"_id":"6a6a5be149a2e429d40222c4","slug":"counseling-for-agriculture-courses-at-rohilkhand-university-today-bareilly-news-c-4-bly1015-935016-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कृषि पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कृषि पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग आज
Thu, 30 Jul 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय की ओर से सत्र 2026-27 के तहत बीएससी (ऑनर्स) कृषि की तृतीय तथा एमएससी कृषि प्रथम वर्ष की द्वितीय काउंसलिंग का आयोजन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। यह काउंसलिंग संकाय के सेमिनार हॉल में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। इस दौरान रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की मीडिया सेल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया में वे सभी पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जो पूर्व में आयोजित हुई काउंसलिंग में किसी कारणवश भाग नहीं ले सके थे। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
सीट आवंटित होने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश की पुष्टि के लिए उसी दिन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बीएससी कृषि के लिए 40,000 रुपये तथा एमएससी कृषि के लिए 50,000 रुपये प्रवेश शुल्क तय किया गया है। निर्धारित दिन शुल्क जमा न करने की स्थिति में अभ्यर्थी का प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन
--
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की दूसरी काउंसलिंग आज
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के जीवन विज्ञान संकाय स्थित माइक्रोबायोलॉजी (सूक्ष्मजीव विज्ञान) विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी माइक्रोबायोलॉजी प्रथम वर्ष में बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, रिक्त 26 सीटों पर प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
प्रक्रिया के पहले चरण में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो 24 जुलाई की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाए थे। दूसरे चरण में पंजीकृत सभी उम्मीदवार भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। कुल 26 रिक्त सीटों में ओपन (बालिका) की दो, ईडब्ल्यूएस की चार, ओबीसी की तीन, ओबीसी (बालिका) की तीन, एससी की 11, एससी (बालिका) की दो तथा एसटी वर्ग की एक सीट शामिल है।
सीट आवंटित होने पर अभ्यर्थियों को उसी दिन 46,180 रुपये का प्रवेश शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा न करने की स्थिति में प्रवेश निरस्त मान लिया जाएगा।