फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

मुंबई से आए आठ और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकले

Sun, 17 May 2020 09:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। मुंबई के अंधेरी इलाके से आए 12 प्रवासियों में से आठ लोगों में भी रविवार को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे पहले संडई निवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था, वह भी मुंबई से आया था। नए कोरोना संक्रमितों में से छह कलीनगर तहसील के गांव प्रसादपुर के हैं, जबकि दो अन्य इसी क्षेत्र के दूसरे गांवों के हैं।
विज्ञापन

मुंबई से 12 प्रवासियों के आने की ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नौ मई को 10 लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें गांव के ही स्कूल में बने शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया था। फिर अगले दिन इन सभी 10 लोगों की सैंपलिंग कर उन्हें माधोटांडा सीएचसी के क्वांरटीन सेंटर में ठहरा दिया गया था। दो अन्य प्रवासी स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर गायब हो गए थे। माधोटांडा सीएचसी में भर्ती किए गए 10 लोगों में से एक संडई का रहने वाला प्रवासी युवक की रिपोर्ट पहले ही 13 मई को पॉजिटिव आ चुकी है। संडई के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसके दो साथियों को भी 13 मई की रात में ही ट्रेस कर परिवार समेत सैंपलिंग की गई। इसके बाद दोनों साथियों को जिला मुख्यालय के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था, इन दो में से रानीगंज का और दूसरा शाहगढ़ गांव का है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लखनऊ से आई रिपोर्ट में क्वारंटीन हुए रानीगंज के युवक में भी कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। उसे बरेली के कोविड अस्पताल भेज दिया गया। रविवार को ही दोपहर बाद लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में मुंबई से आए सात अन्य प्रवासियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। रानीगंज के युवक के अलावा अन्य सात कोरोना संक्रमितों में छह एक ही गांव प्रसादपुर के हैं, जबकि एक मित्रसेनपुर (बंगला गांव) का है। कोरोना की पुष्टि के बाद इन सभी को बरेली के कोविड अस्पताल बरेली भेजे के इंतजाम शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से आए 12 में से आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी को बरेली भेजा जा रहा है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed